http://jaidevmahadev.wordpress.com/contact-us/
| बाबा अमरनाथ बर्फानी, योगिराज दया के दानी | |
| भूखे को है भोजन देते और प्यासे को पानी || |
| बाबा अमरनाथ की जय, बोलो शिव शंकर की जय || |
| भक्तो के मन बसने वाले ये तो सब के स्वामी है | |
| मन चाहा फल देने वाले शंभू अंतरयामी है | |
| महादेव के दर्शन कर के, संवर जाये जिंदगानी || |
| दया धरम के है यह दाता सारा ही संसार कहे | |
| जिधर दया की दृष्टि उधर कमी न कोई रहे | |
| हाथ है इसके लाज हमारी, यश लाभ और हानि || |
| प्रभु नाम के हीरे मोती हर पल सदा लुटाते हैं | |
| अपने संतो भक्तो के संकट यह आप मिटाते हैं | |
| भोले नाथ की शक्ति है जी, जाने दुनिया फानी || |

No comments:
Post a Comment