| मंगलकारी शिव का नाम । |
| चरण हैं शिव के सुख का धाम ॥ |
| पात - पात में वो घाट में, फैली उनकी माया । |
| जिसके मन में वो बस जाए, मंदिर बनती काया । |
| जिस पर शिव जी कृपा करते, बनते काम तमाम ॥ |
| मंगलकारी शिव का नाम । |
| मंगलकारी शिव का नाम । |
| वो ही जगत का कर्ता धर्ता, वो ही जग के स्वामी। |
| भक्त जनों के मन की जाने, वो ही अन्तर्यामी। |
| उनकी शरण में जाके मनवा, उनकी शरण में जाके मनवा, पाता है विश्राम ॥ |
| मंगलकारी शिव का नाम। |
| मंगलकारी शिव का नाम। |

No comments:
Post a Comment